वाराणसी, फरवरी 15 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। महाशिवरात्रि के अवसर पर रविवार को श्री काशी विश्वनाथ धाम और घाटों की ओर जाने वाले मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू किया गया है। इन मार्गों पर शनिवार रात से ही वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया। यातायात पुलिस ने श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए शहर के अंदर और बाहर दोनों स्तर पर वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए हैं। लोगों से अपील की गई है कि शहर के अन्य हिस्सों में जाने के लिए बाहरी मार्गों का उपयोग करें। एडीसीपी ट्रैफिक अंशुमान मिश्रा ने बताया कि डायवर्जन व्यवस्था शनिवार रात से लागू कर दी गई है, जो रविवार रात तक प्रभावी रहेगी। यातायात सुचारु बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की भी तैनाती की गई है। कबीर मठ तिराहा किसी भी प्रकार के वाहन, चार पहिया वाहन मैदागिन नहीं जा सकेंगे, इन्हें नाटी इम...