बुलंदशहर, फरवरी 6 -- महाशिवरात्रि पर अपने आराध्य देव भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए शिव भक्तों ने छोटी काशी से कांवड़ों में गंगाजल भरकर अपने गंतव्य को कूच कर रहे हैं। छोटी काशी का महाशिवरात्रि मेला आध्यात्मिक दृष्टि से विशेष महत्व रखता है। 15 फरवरी महाशिवरात्रि के दिन लाखों शिव भक्त कावड़ों में गंगाजल लेकर भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। दूर-दराज से शिव भक्तों का छोटी काशी में आना प्रारंभ हो गया है। कांवड़ व कलशों मे गंगाजल भरकर अपने क्षेत्र के शिवालयों की ओर कूच कर रहे हैं। शुक्रवार को जनपद के छतारी से गुरु करन भोले के निर्देशन में आए शिव भक्तों ने परशुराम घाट से अनोखे अंदाज में लोहे की कीलों पर दंडवत करते हुए शिव का जलाभिषेक करने के लिए कांवड़ यात्रा प्रारम्भ की। ईओ गार्गी त्यागी ने बताया कि 12 फरवरी को मेला का विधिवत्त शुभारंभ किया जाएगा।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.