वाराणसी, फरवरी 8 -- वाराणसी, विशेष संवाददाता। महाशिवरात्रि पर विश्वनाथ धाम में भीड़ प्रबंधन महाकुंभ-2025 के पलट प्रवाह मॉडल के आधार पर किया जाएगा। यह निर्णय शनिवार को धाम में पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल, मंडलायुक्त एस. राजलिंगम, डीएम सत्येंद्र कुमार और अन्य अधिकारियों की बैठक में लिया गया। बैठक में यह तय किया गया कि संवेदनशील स्थलों पर छतों से, सीसीटीवी और ड्रोन के माध्यम से निगरानी की जाएगी। मैदागिन से गोदौलिया और गोदौलिया से मैदागिन मार्ग पर वन-वे और नो-व्हीकल जोन लागू होंगे। वाहन निर्धारित स्थलों पर ही पार्किंग के लिए अनुमति पाएंगे। मंडलायुक्त ने धाम और आसपास के सभी बिजली खंभों की टेपिंग कराने और धाम परिसर में विद्युत सुरक्षा संबंधी ऑडिट कराने के निर्देश दिए। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए धाम के भीतर दर्शन व्यवस...