हापुड़, फरवरी 14 -- हापुड़ संवाददाता। महाशिवरात्रि को लेकर सड़क से लेकर आसमान तक सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। जनपद को तीन जोन और दस सेक्टरों में बांटा गया है। इसके साथ ही 4 क्यूआरटी टीम बनाई गई हैं। ड्रोन की मदद से संदिग्ध लोगों की निगरानी की जाएगी। इसके अलावा कांवड़ मार्गों पर भी पुलिस टीम लगातार गश्त करती रहेगी। शिवालयों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और कांवड़ियों को ध्यान में रखते हुए सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। महा शिवरात्रि पर रविवार को पुलिस व प्रशासन के अफसरों ने जनपद में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हैं। ग्राम सबली स्थित प्राचीन शिव मंदिर, बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम छपकौली स्थित शिव मंदिर पर श्रद्धालुओं और कांवड़ियों की अधिक भीड़ देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी जाएगी। सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस...