देवरिया, फरवरी 17 -- देवरिया, निज संवाददाता। महाशिवरात्रि की तैयारी शुरू हो गई है। शिव मंदिरों की साफ-सफाई के साथ ही सुरक्षा इंतजाम का खाका तैयार होने लगा है। महत्वपूर्ण शिव मंदिरों में सीसी कैमरे से भी निगरानी की जाएगी। जबकि महत्वपूर्ण मंदिरों पर सुरक्षा की कमान सीओ स्तर के अधिकारी संभालेंगे। शिवरात्रि 26 फरवरी को मनाई जाएगी। शिवरात्रि पर शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। इसके अलावा कई जगहों पर शिव बरात भी निकलती है। इसलिए सुरक्षा का इंतजाम बेहतर किया जा रहा है। रुद्रपुर के दुग्धेश्वर नाथ मंदिर पर भी भीड़ ज्यादा उमड़ती है। इसलिए यहां सीओ अंशुमन श्रीवास्तव खुद सुरक्षा की कमान संभालेंगे। जबकि पुलिस लाइन से भी बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। इसके अलावा महेन स्थित महेन्द्रनाथ धाम पर भी सुरक्षा का पुख्ता इंतज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.