रामपुर, फरवरी 15 -- रामपुर। जिलेभर में भगवान शिव के उपासना महाशिवरात्रि का त्योहार आज मनाया जाएगा। इसको लेकर नगर व ग्रामीण क्षेत्रों के सभी शिवालयों को सजा दिया गया है। इस क्रम में नगर के भमरौआ स्थित प्रसिद्ध स्वयं भू प्रकटेश्वर मंदिर पर भी सारी तैयारी पूरी हो गई है। मंदिर की साफ सफाई के साथ ही कई मंदिरों के सजावट का काम भी संपन्न हो चुका है। रठौंडा के वामेश्वर महादेव मंदिर पर प्रत्येक साल की भांति, इस साल भी परचून, खिलौने के अलावा फल, मिठाइयों की दुकाने सजने लगी है। इधर पंजाब नगर स्थित ऊं नागेश्वर महादेव मंदिर,कोसी मंदिर,श्री हरी मंदिर,कृष्णा मंदिर,शिव मंदिर,श्री श्याम मंदिर, समेत तमाम मंदिरों की सारी तैयारियां पूरी हो चली है। कोसी मंदिर के प्रधान पुजारी पंडित मृदुल विष्णु ने बताया कि इस शिव रात्रि पर मंदिर परिसर में विशेष पूठा पाठ का आय...