वाराणसी, फरवरी 27 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। महाशिवरात्रि पर वाराणसी स्थित शक्ति धाम आश्रम में सुबह अभिषेक के साथ विशेष पूजन किया गया। टेक्सास (अमेरिका) के व्यवसायी थेरेसा फ्लोरे ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जगद्गुरु समा साईं मां लक्ष्मी देवी से ब्रह्मचर्य की दीक्षा प्राप्त की। थेरेसा अब ब्रह्मचारी अन्ना के नाम से जानी जाएंगी। उन्होंने बताया कि 25 वर्षों तक सफल व्यवसाय करने बाद उन्होंने सर्वस्व त्याग कर सनातम धर्म के प्रसार के वैश्विक मिशन के लिए स्वयं को समर्पित कर दिया है। ब्रह्मचारी अन्ना ने कहा कि अब मुझे लगता है की जीवन का लक्ष्य मिल गया है। जगद्गुरु साईं मां लक्ष्मी देवी ने कहा कि महाशिवरात्रि पर लोक कल्याण के लिए शक्ति धाम में शिव अभिषेक के साथ शिव साधना की गई। देररात लोक कल्याण के लिए सात विदेशी महामंडलेश्वर की उपस्थिति में अंतर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.