देवरिया, फरवरी 14 -- देवरिया, निज संवाददाता। जिले में महाशिवरात्रि पर शिव मंदिरों में सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम होंगे। महत्वपूर्ण शिव मंदिरों पर मजिस्ट्रेट की भी तैनाती होगी। मंदिर के अंदर सादेवर्दी में पुलिस कर्मियों की भी तैनाती रहेगी। सीसी कैमरे से मंदिरों के अंदर व बाहर निगरानी की जाएगी। डीएम, एसपी समेत अन्य अधिकारियों ने भी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश दिया है। जिले के रुद्रपुर स्थित दुग्धेश्वर नाथ को छोटा काशी कहा जाता है। यहां महाशिवरात्रि पर भारी भीड़ उमड़ती है। भीड़ को देखते हुए यहां एसडीएम के साथ ही अन्य मजिस्ट्रेट भी तैनात रहेंगे। रुद्रपुर कोतवाली के प्रभारी के साथ ही एकौना, गौरीबाजार के अलावा पुलिस लाइन से भी इंस्पेक्टर, पुलिस के जवान के साथ ही पीएसी जवान भी तैनात रहेंगे। यहां मंदिर के अंदर से लेकर बाहर...