वाराणसी, फरवरी 12 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। महाशिवरात्रि से पूर्व काशी में शिव विवाह की रस्मों की औपचारिक शुरुआत 13 फरवरी को होगी। बाबा विश्वनाथ को सगुन की हल्दी लगाई जाएगी। हल्दी की पारंपरिक यात्रा शीतला मंदिर के महंत पं.शिवप्रसाद पांडेय 'लिंगिया महाराज' के बांसफाटक स्थित आवास से टेढ़ीनीम स्थित पूर्व महंत आवास के लिए प्रस्थान करेगी। यहां बाबा की पंचबदन चल प्रतिमा पर हल्दी अर्पित की जाएगी। शीतला मंदिर के उपमहंत अवशेष पांडेय 'कल्लू महाराज' ने बताया कि काशी की लोकपरंपरा के अनुसार शिव विवाह से पूर्व बाबा को सगुन की हल्दी चढ़ाई जाती है। महंत परिवार द्वारा विशेष रूप से नासिक से हल्दी मंगाई गई है। सारंगनाथ सामूहिक रुद्राभिषेक पीठ के अध्यक्ष राहुल सिन्हा और मंत्री टिप्पु पांडेय ने बताया कि बाबा के ससुराल सारंगनाथ मंदिर से ससुरालीजन भी हल्दी ल...