जौनपुर, फरवरी 13 -- जौनपुर, संवाददाता। महाशिवरात्रि के दिन शिव बरात और जलाभिषेक के लिए तैयारी तेजी से की जा रही है। जिले के प्रमुख मंदिरों त्रिलोचन महादेव मंदिर, दियावां महादेव मंदिर और गौरीशंकर महादेव मंदिर सुजानगंज में विशेष तैयारी की जा रही है। यहां मेले का भी आयोजन किया जाएगा। भीड़ के दौरान दर्शनार्थियों को कोई दिक्कत न हो इसको लेकर तैयारी की गई है। सुरक्षा के मद्देनजर मुकम्मल इंतजाम किए जा रहे हैं।हिसं. जलालपुर के अनुसार, क्षेत्र के ऐतिहासिक त्रिलोचन महादेव मंदिर पर महाशिवरात्रि को लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। गुरुवार से ही सफाई कर्मी मंदिर परिसर, तालाब के किनारे बनी सीढ़ियों की साफ सफाई करने में जुटे हुए हैं। प्रभारी निरीक्षक गजानंद चौबे ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से मंदिर के गर्भ गृह से लेकर मंदिर परिसर, मेला परिसर और आने ...