सहारनपुर, फरवरी 16 -- सहारनपुर। जिले भर में श्रद्धाभाव से महाशिवरात्रि पर्व मनाया गया। सुबह चार बजे से ही शिवालयों और मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ लग गई। श्रद्धालुओं ने भोले बाबा का जलाभिषेक और रूद्राभिषेक किया। हर-हर महादेव के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। पुलिस-प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए। इसके साथ ही सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों से नजर रखी गई। महानगर में सिद्धपीठ श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर, श्री पाठेश्वर महादेव मंदिर, श्री पातालेश्वर महादेव मंदिर, श्री बागेश्वर महादेव मंदिर, तहसील शिव मंदिर, श्री विश्रामपुरी काल भैरव मंदिर, श्री हरि मंदिर, श्री नारायणपुरी मंदिर, श्री बालाजी धाम, श्री मां काली सहित अनेक मंदिरों में सुबह चार बजे से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लग गई। जलाभिषेक करने को श्रद्धालुओं की शिवालयों में लाइन लग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.