सोनभद्र, फरवरी 5 -- दुद्धी। स्थानीय कस्बा स्थित दुद्धी क्षेत्र का सबसे प्राचीनतम मंदिर शक्तिपीठ मां काली मंदिर परिसर में मां काली सेवा समिति दुद्धी के प्रबुद्ध जनों की महाशिवरात्रि, होली एवं रामनवमी पर्व को लेकर बैठक हुई। अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी रामेश्वर राय ने की। इस दौरान विभिन्न मुद्दों को लेकर बातें सभी के समक्ष रखा गया, जिसमे सभी ने निष्कर्ष पूर्ण सर्व सम्मति से आगामी त्यौहार को शांति एवं सौहार्द पूर्ण माहौल में मनाने के लिए निर्णय लिया गया। संचालन आलोक अग्रहरी ने किया। इस मौके पर रविन्द्र शुक्ला, कल्याण मिश्रा, नंदलाल मिश्र, च्द्रिरका मिश्रा, महेंद्र मिश्रा, ऋषभ मिश्रा, दिलीप पांडेय, संदीप गुप्ता, मनीष जायसवाल आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...