अलीगढ़, फरवरी 13 -- अलीगढ़। महाशिवरात्रि व कांवड़ यात्रा को देखते नुमाइश 14 व 15 फरवरी को बंद रहेगी। प्रशासन व नुमाइश प्रबंधन ने संयुक्त निर्णय लेते हुए यह व्यवस्था लागू की है। दो दिन नुमाइश में न आने की अपील की गई है। रविवार को भी एहतियातन दोपहर तक एक बजे तक बंद रखी जाएगी। कांवड़ यात्रा के सकुशल समापन के बाद आमजन के लिए खोल दिया जाएगा। नुमाइश प्रशासन के अनुसार 16 जनवरी से 13 फरवरी तक नुमाइश प्रस्तावित थी। एडीएम सिटी किंशुक श्रीवास्तव ने बताया कि नुमाइश को आगे बढ़ाने को लेकर रविवार को ही निर्णय होगा। फिलहाल कांवड़ यात्रा के चलते शनिवार को पूर्ण व रविवार को दोपहर तक बंद रखने का निर्णय लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.