जहानाबाद, फरवरी 23 -- जहानाबाद, नगर संवाददाता। शहर स्थित रामकृष्ण परमहंस विद्यालय का स्थापना दिवस समारोह अनूठे अंदाज में मनाया गया। समारोह में महावीर हनुमान की संगीतमय वंदना की गई, जिसमें सैकड़ों छात्रों और अभिभावकों की उपस्थिति रही। उदय शर्मा व्यास और गायन मंडली द्वारा रामचरितमानस के सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया गया। स्कूल परिसर हनुमान जी की भक्ति से गूंजायमान रहा। इस दौरान महावीर हनुमान के जीवन चरित से छात्र अवगत हुए। स्कूल के निदेशक डॉक्टर चंद्रभूषण कुमार ने बच्चों से महावीर हनुमान जैसा साहसी, बुद्धिमता का धनी और सेवा भावना अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि हनुमान जी का जीवन हमें इस बात के लिए प्रेरणा देता है कि कठिन से कठिन परिस्थिति में भी राह निकल आती है। मनुष्य के अंदर अथाह बल छिपा हुआ है। वह खुद को कभी कमजोर न समझे। उन्होंने भक्त...