पटना, दिसम्बर 27 -- आचार्य किशोर कुणाल की पुण्यतिथि पर महावीर वात्सल्य अस्पताल में आने वाले सभी मरीजों को सोमवार 29 दिसंबर को मुफ्त में चिकित्सा परामर्श दिया जाएगा। इस अवसर पर आचार्य किशोर कुणाल की प्रतिमा का अनावरण शिक्षाविद् अनिता कुणाल के द्वारा जाएगा। इस मौके पर एक सभा भी होगी। अध्यक्षता न्यायमूर्ति पीके सिन्हा करेंगे। अस्पताल के निदेशक डॉ.राजीव रंजन प्रसाद ने बताया कि यह अस्पताल महावीर मंदिर न्यास समिति की ओर से संचालित किया जाता है। इसको एनएबीएच की ओर से मान्यता प्राप्त है। इस अस्पताल में आयुष्मान योजना के तहत इलाज होता है। मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता योजना के अंतर्गत हृदय रोगियों के इलाज की नि:शुल्क व्यवस्था है। अस्पताल में हृदय रोग विभाग के निर्माण में मुख्यमंत्री की ओर से विशेष अनुदान दिया गया है। आचार्य किशोर कुणाल की प्रथम पुण्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.