पलामू, अप्रैल 3 -- हैदरनगर। मोहम्मदगंज स्थित स्टेशन व मुख्य बाजार रोड में निर्माणाधीन महावीर मंदिर में मंगलवार की देर शाम भव्य धार्मिक आयोजन किया गया। चैत्र नवरात्र व रामनवमी के अवसर पर भगावान महाबीर की विशेष पूजा - अर्चना में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस दौरान सुंदरकांड व हनुमान चालीसा पाठ सहित भजन - कीर्तन का आयोजन से संपर्ण क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय हो गया। मंदिर परिसर में पूजा - अर्चना के बाद श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर भक्तिभाव से प्रसाद ग्रहण किया। रामनवमी पूजा समिति के सदस्यों ने बताया कि मंदिर निर्माण कार्य तेजी से प्रगति पर है। भक्तों की आस्था को देखते हुए इसे यथाशीघ्र पूरा कराने का प्रयास जारी है। सामाजिक व धार्मिक समरसता में डूबे श्रद्धालुओं ने मंदिर समिति को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस आयोजन से सांस्कृतिक चेतना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.