सिमडेगा, जनवरी 22 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। अयोध्या के श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के वार्षिकोत्सव के मौके पर गुरुवार को महावीर चौक महावीर मंदिर में राम कथा एवं सुंदर कांड पाठ का आयोजन हुआ। रामनवमी प्रबंधक समिति के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में राम कथा बहनो के द्वारा सुंदर कांड का पाठ किया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का भी वितरण किया गया। मौके पर प्रदीप शर्मा, अनिल माझरियां सहित समिति के कई लोग उपस्थित थे। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...