मुख्य संवाददाता, अप्रैल 24 -- जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद पटना की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। सार्वजनिक और धार्मिक स्थलों के अलावा पर्यटकों की भीड़ वाले स्थानों पर पुलिस को अलर्ट रहने को कहा गया है। एसएसपी अवकाश कुमार ने सभी जगहों की सुरक्षा व्यवस्था का आकलन करने के निर्देश दिये हैं। एएसपी व डीएसपी रैंक के अधिकारी इन जगहों पर जाकर सुरक्षा व्यवस्था की जांच कर उसकी रिपोर्ट पुलिस कप्तान को देंगे। जहां जरूरत होगी वहां अधिक जवानों की तैनाती होगी। पटना जंक्शन स्थित हनुमान मंदिर, बुद्धा स्मृति पार्क, तख्त श्री हरमंदिर साहिब जी, ईको पार्क समेत अन्य स्थानों की सुरक्षा को लेकर गंभीरता बरती जा रही है।पुलिस के कमांडो भी तैनात होंगे पटना पुलिस के कमांडो ट्रेनिंग वाले जवानों को भी महत्वपूर्ण स्थानों पर तैनात किया जाएगा। वहीं, सभी थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.