रांची, मार्च 25 -- कर्रा, प्रतिनिधि। प्रखंड में इस वर्ष भी रामनवमी के त्योहार मनाया जाएगा। त्योहार धूमधाम से मनाने को लेकर मंगलवार को महावीर मंडली रामनवमी पूजा समिति के सदस्यों की बैठक हुई। बैठक में समिति का पुनर्गठन किया गया। साथ ही कार्यसमिति का गठन भी किया गया। इस अवसर पर सर्वसम्मति से विष्णु प्रसाद सोनी को महावीर मंडली रामनवमी पूजा समिति का अध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा कृष्णा बडाईक को उपाध्यक्ष, करनो बडाईक को सचिव और राजेश कुमार सिंह को कोषाध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावे 11 कार्यकारिणी सदस्यों का भी चयन किया गया। इसमें विनोद प्रसाद, सुदामा प्रसाद, दिलीप सिन्हा, राभचन्द्र पाण्डेय, प्रदीप देवघरिया, वंशीधर साहू, गोखुल बड़ाईक, गोपाल बड़ाईक, रूपसिंह बड़ाईक, प्रकाश गुप्ता, सुरज कुमार शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.