हाजीपुर, मार्च 18 -- हाजीपुर। निज संवाददाता भगवान महावीर की जयंती पर इस वर्ष 10 से 12 अप्रैल तक तीन दिवसीय वैशाली महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। जिला प्रशासन ने महोत्सव की तैयारियां शुरू कर दी है। समारोह में वैशाली की सांस्कृतिक परम्परानुसार भव्य रंगा रंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। तीन दिनों तक लोक गीत संगीत व नृत्य के दौर चलेंगे। देश के नामी-गिरामी कलाकारों के अलावा स्थानीय लोक कलाकार अपनी कला की छटा बिखेरेंगे सोमवार को समाहरणालय में डीएम यशपाल मीणा की अध्यक्षता में वैशाली महोत्सव की तैयारी को लेकर पदाधिकारियों और समिति के सदस्यों की बैठक हुई। बैठक में वैशाली महोत्सव की अवधि में विस्तार करते हुए तीन दिनों तक करने का निर्णय लिया गया। महावीर जयंती के अवसर 10 अप्रैल को वैशाली महोत्सव का आगाज होगा। 12 अप्रैल को समापन होगा। वैशाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.