गाज़ियाबाद, अप्रैल 10 -- ट्रांस हिंडन। जैन समाज ने गुरुवार को महावीर जयंती धूमधाम से मनाई। कहीं प्रभात फेरी तो कहीं रथ यात्रा व महोत्सव का आयोजन हुआ। हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। श्याम पार्क एक्सटेंशन में गुरुवार सुबह प्रभात फेरी निकाली गई। जैन सेवक मंडल के अध्यक्ष विपुल जैन ने बताया कि पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर से प्रभात फेरी शुरू हुई। लोगों ने भगवान महावीर के जयकारों का उद्घोष किया। युवाओं व महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। वहीं, वसुंधरा स्थित श्रीदिगंबर जैन मंदिर में भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक महोत्सव पर आयोजन हुआ। मंदिर समिति के संयोजक सुनीश कुमार जैन ने बताया कि मंदिर में बुधवार को 108 कलशों से महामस्तकाभिषेक कर महोत्सव शुरू हुआ था। मंदिर में शांति धारा व श्री 1008 मंशापूर्ण महावीर विधान का आयोजन हुआ। गुरुवार सु...