रांची, मार्च 31 -- खूंटी, संवाददाता। रामनवमी के त्योहार छह अप्रैल को खूंटी सहित देश भर में मनाई जाएगी, लेकिन इसके पूर्व से ही शहर सहित सभी प्रखंडों में राममय माहौल बन गया है। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की जयंती के अवसर पर रामनवमी में पूरे शहर को महावीरी पताकाओं से सजाया गया है। रामनवमी के मद्देनजर कल शाम को शहर सहित जिले के कई प्रखंडों में भव्य एवं आकर्षक मंगलवारी जुलूस भी निकाली जाएगी। जिसमें शहर के कई अखाड़ों के प्रतिनिधि शामिल होकर जुलूस में शामिल होंगे। केंद्रीय रामनवमी महासमिति के अगुवाई में मंगलवारी जुलूस नेताजी चौक स्थित देवी गुड़ी मंदिर से प्रारंभ होगी। यहां से कर्रा रोड, छत्रपति शिवाजी चौक, चौधरी मुहल्ला, बजरंग बली मंदिर पहुंचकर वापस होगी एवं वायसी के क्रम में कर्रा रोड होते शिवाजी चौक पहुंचेगी। वहां से भट्टी रोड होते भगत सिंह, म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.