बांका, अप्रैल 30 -- बेलहर(बांका)/ निज प्रतिनिधि प्रखंड क्षेत्र के घोड़बहियार पंचायत अंतर्गत विष्णु नागर बकरार गांव में 30 अप्रैल से 8 मई तक चलने वाले महाविष्णु यज्ञ के लिए श्रद्धालुओं के द्वारा कलश शोभा यात्रा निकाली गई। कलश शोभा यात्रा का उद्घाटन स्थानीय विधायक मनोज यादव ने किया। इसके बाद कलश शोभा यात्रा यज्ञ स्थल से गाजे बाजे घोड़ा, डीजे आदि के साथ चलकर बकरार, साहबगंज बाजार, बीरगांव, भोजपुर होते हुए कैलाशनाथ धाम पहुंची। जहां श्रद्धालुओं ने मथुरा वृंदावन के विद्वान पांडियों द्वारा किए गए वैदिक मंत्रोच्चारण और शंख ध्वनि के बीच कलश में बदुआ नदी का जल भरा। इसके बाद नगर भ्रमण करते हुए पुनः यज्ञ स्थल पहुंचा और पूजा अर्चना के बाद प्रसाद वितरण किया गया। कलश यात्रा में एक हजार से अधिक महिला श्रद्धालुओं ने कलश के साथ भाग लिया। कलश शोभा यात्रा में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.