कटिहार, फरवरी 2 -- अमदाबाद, संवाद सूत्र बिहार-बंगाल सीमा पर स्थित बेलगच्छी गांव में अवस्थित अखिलेश्वर राधा-कृष्णों नौका मंदिर प्रांगण में माघ पूर्णिमा के पावन अवसर पर आयोजित 10 दिवसीय 19वें महाविष्णु महायज्ञ के शुभारंभ को लेकर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में कुंवारी कन्याओं ने भाग लिया। आयोजन समिति के अध्यक्ष सह वार्ड सदस्य नंदकिशोर मंडल ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी अखिलेश्वर राधा-कृष्णों नौका मंदिर प्रांगण में महाविष्णु महायज्ञ का आयोजन किया गया है। यज्ञ के शुभारंभ से पूर्व परंपरागत रूप से कलश शोभायात्रा निकाली गई। उन्होंने बताया कि शोभायात्रा में 1011 कुमारी कन्याएं शामिल हुईं। शोभायात्रा यज्ञ स्थल से प्रारंभ होकर महानंदा नदी तक गई, जहां कन्याओं ने नदी से पवित्र जल भरकर कलशों को अभिमंत्र...