चंदौली, जनवरी 21 -- चंदौली, संवाददाता। सड़क सुरक्षा जागरूकता माह के तहत मंगलवार को मुख्यालय स्थित पंडित कमलापति त्रिपाठी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में परिवहन विभाग की ओर से महाविद्यालय स्तरीय भाषण एवं नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया। भाषण प्रतियोगिता हुई। इसमें सर्व सम्मति से निर्णायक मंडल ने बीए प्रथम सेमेस्टर की छात्रा अंशिका पांडेय को विजेता घोषित किया। इसके बाद आयोजित नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में आकांक्षा वर्मा, अंशिका पांडेय, दीपक और ज्योति की अभिनीत नाटक को सर्वश्रेष्ठ घोषित किया गया। इस मौके पर प्राध्यापिका प्रोफेसर रीतू खरवार, डॉ. पवन गुप्ता, डॉ. अरविंद कुमार, डॉ. रविकांत भारद्वाज मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...