पडरौना, अप्रैल 22 -- पडरौना, निज संवाददाता। कुबेरस्थान थाना क्षेत्रांतर्गत लक्ष्मीपुर स्थित एपी महाविद्यालय के प्रबंधक कक्ष के आलमारी का ताला तोड़कर साढ़े छह लाख रुपये तथा कार्यालय का ताला तोड़कर चार लैपटॉप चोरी होने का मामला सामने आया है। प्रबंधक ने पुलिस को तहरीर देकर केस दर्ज करने तथा मामले के खुलासे की मांग की है। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर में स्थित एपी महाविद्यालय में विश्वविद्यालय की परीक्षाएं संचालित हो रही हैं। इसी क्रम में रविवार को भी महाविद्यालय खुला हुआ था। शाम को ऑफिस बंद कर सभी स्टॉफ चले गए। सोमवार को जब ऑफिस खुला तो प्रबंधक के कमरे के दोनों आलमारी के ताले टूटे हुए थे। आलमारी में रखा छह लाख छप्पन हजार रुपये गायब थे। जबकि कार्यालय के आलमारी में रखे चार लैपटॉप भी गायब मिले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.