लखीमपुरखीरी, अप्रैल 23 -- स्वतंत्रता संग्राम की ऐतिहासिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से शहर के युवराज दत्त महाविद्यालय में एक विशेष प्रदर्शनी और संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं को ना केवल दुर्लभ अभिलेखों को देखने का अवसर मिला। बल्कि इतिहास लेखन, संरक्षण और रोजगार की संभावनाओं पर भी जानकारी दी गई। युवराज दत्त महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती सभागार में मंगलवार को उत्तर प्रदेश के स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े ऐतिहासिक दस्तावेजों की प्रदर्शनी लगाई गई। यह आयोजन राजकीय अभिलेखागार, संस्कृति विभाग, लखनऊ के तत्वावधान में हुआ। जिसमें कार्यक्रम समन्वयक प्रो. नूतन सिंह की भूमिका उल्लेखनीय रही। प्रदर्शनी का उद्घाटन आर्यकन्या महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. गीता शुक्ला ने किया। संगोष्ठी का संचालन इतिहास विभाग के असिस्टेंट प्रोफेस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.