हापुड़, अगस्त 5 -- चौधरी महेंद्र सिंह डिग्री कॉलेज में हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ किया गया। जिसमें छात्रों ने देशभक्ति गीतों पर रंगारंग प्रस्तुतियां दी और तिरंगे को नमन किया। प्राचार्य हरीश कुमार शर्मा ने बताया कि चौधरी महेन्द्र सिंह डिग्री कॉलेज में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। महाविद्यालय की बीए, बीकॉम, बीएससी, बीबीए, बीसीए, बीएड के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज की ट्रस्टी चौधरी रेनूका सिंह ने की। उन्होंने तिरंगे को नमन करते हुए कहा कि तिरंगा सिर्फ एक झंडा नहीं, बल्कि हमारे गौरव, त्याग और एकता का प्रतीक है। महाविद्यालय की दीवारों व बोर्ड्स को छात्र-छात्राओं ने तिरंगे से सजा कर उसे प्रेरित कला के रूप में प्रस्तुत किया। पूरे परिसर में देशभक्ति के रंग में रंगी प्रस्तुति...