मधुबनी, दिसम्बर 8 -- खजौली। प्रखंड मुख्यालय स्थित ब्रह्मदेव चंद्रकला महाविद्यालय के प्रांगण में सोमवार को अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुभाष सिंह की अध्यक्षता में बुलाई गई। इस बैठक में महाविद्यालय फाउंडर मुन्ना चौधरी, अध्यक्ष रामाशीष सिंह, बुद्धिजीवी वर्ग, सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि और महाविद्यालय परिवार के सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे। संचालन समाजसेवी कुंदन कुमार सिंह ने किया। बैठक में 30 नवम्बर 2025 को महाविद्यालय के लाखों रुपए की लागत से बने मुख्य द्वार गेट को प्रशासनिक आदेश पर जेसीबी से तोड़े जाने की घटना पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की गई। प्राचार्य प्रो. सुभाष सिंह ने बताया कि बिना सीमांकन, बिना नोटिस और बिना महाविद्यालय प्रशासन को सूचना दिए गेट को ध्वस्त कर दिया गया, जो पूर्णत: गलत है और इससे...