संभल, दिसम्बर 10 -- नगर के एसएम कालेज व एनकेबीएमजी कालेज में तीसरे और पांचवें सेमेस्टर की सेमेस्टर परीक्षाएं बुधवार से शुरू होने जा रही हैं। इसके लिए दोनों कालेज में तैयारियां पूरी कर ली गई है। पहले दिन फिजिक्स, कामर्स और होमसाइंस की परीक्षा होनी है। परीक्षा का आयोजन दोपहर और शाम की पालियों में किया जाएगा। एसएम कालेज के परीक्षा नियंत्रक डा. सुनील कुमार ने बताया कि इस समय पहले, तीसरे और पांचवें सेमेस्टर की छात्रों की मिड टर्म परीक्षाएं चल रही हैं। इसी बीच तीसरे और पांचवें सेमेस्टर की परीक्षाएं भी बुधवार से शुरू हो रही हैं। इनका आयोजन महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विवि बरेली की ओर से किया जा रहा है। जबकि पहले सेमेस्टर की परीक्षाएं गुरु जंभेश्वर विवि मुरादाबाद द्वारा कराई जानी हैं। हालांकि अभी तक इनकी डेटशीट नहीं आई है। उहोंने बताया कि सुबह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.