सिद्धार्थ, जनवरी 8 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। सड़क दुर्घटनाओं की बढ़ती घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण और युवाओं में यातायात नियमों के प्रति जिम्मेदारी का भाव विकसित करने के उद्देश्य से सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु ने पहल की है। विश्वविद्यालय से संबद्ध चार जिलों के 270 से अधिक महाविद्यालयों में रोड सेफ्टी क्लब का गठन किया जाएगा। इस अभियान के तहत करीब एक लाख छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक कर उन्हें सुरक्षित और जिम्मेदार नागरिक के रूप में तैयार किया जाएगा। रोड सेफ्टी क्लब महाविद्यालय स्तर पर सक्रिय मंच के रूप में कार्य करेगा। इसके माध्यम से नियमित रूप से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें यातायात नियमों का पालन, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चारपहिया में सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, ओवरस्पीडिंग से होने वाले...