संभल, मार्च 20 -- थाना रजपुरा क्षेत्र के पहलवाड़ा और मकसूदनपुर के बीच स्थित महावा नदी शिव मंदिर से बुधवार को भगवान शिव की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में आकर्षक झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। सुबह 9 बजे महावा नदी स्थित शिव मंदिर से शोभायात्रा प्रारंभ होकर पहलवाड़ा, दादपुर, पंवारी आदि गांवों में भ्रमण करती हुई राजघाट गंगा घाट पहुंची। इसके बाद केल, भकरौली, नगला होते हुए पुनः शिव मंदिर पर जाकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में शामिल राधा-कृष्ण, शिव-पार्वती, राम-लक्ष्मण-सीता और हनुमान की झांकियां श्रद्धालुओं के लिए मुख्य आकर्षण रहीं। शोभायात्रा में सैकड़ों भक्तों ने भाग लिया और भगवान शिव के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.