औरंगाबाद, फरवरी 14 -- फोटो - 14 फरवरी एयूआर 18 कैप्शन- यज्ञ स्थल पर पूजा-अर्चना करते श्रद्धालु दाउदनगर, संवाद सूत्र। दाउदनगर प्रखंड के महावर गांव में चल रहे श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ सह शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा समारोह तथा श्रीमद्भागवत कथा के कारण पूरे इलाके में धार्मिक वातावरण बना हुआ है। भजन-कीर्तन और मंत्रोच्चार से वातावरण दिनभर गूंजता रहता है और श्रद्धालुओं की आवाजाही लगातार बनी हुई है। धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में आरणी मंथन, हवन तथा जलाधिवास जैसे अनुष्ठान विधि-विधान से संपन्न कराए गए। यज्ञाचार्यों द्वारा कराए गए अनुष्ठानों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर पूजा-अर्चना की। अगले चरण में अन्नाधिवास अनुष्ठान आयोजित किया जाएगा, जिसकी तैयारियां जारी हैं। महायज्ञ का आयोजन स्वामी पुरुषोत्तामाचार्य ...