सराईकेला, फरवरी 23 -- खरसावां। सरायकेला-खरसावां: जिले के महालिमोरूप रेलवे स्टेशन के समीप स्थित धातकीडीह गांव के शिव मंदिर में रविवार को शिव शिष्य परिवार द्वारा शिव गुरु चर्चा/परिचर्चा का आयोजन किया गया। स्थानीय गुरु भाई-बहनों के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान भगवान शिव के गुरु स्वरूप से जुड़ने के विषय पर विस्तृत चर्चा की गई। कहा गया कि इस कालखंड के प्रथम शिव शिष्य हरिंद्रानंद द्वारा प्रदत्त तीन सूत्रों दया मांगना, गुरु की चर्चा करना तथा 'नमः शिवाय' मंत्र के प्रतिदिन 108 बार जाप को जीवन में अपनाकर व्यक्ति सहज रूप से आध्यात्मिक उन्नति प्राप्त कर सकता है। शिव चर्चा के साथ-साथ श्रद्धालुओं ने शिव भक्ति से जुड़े मधुर भजन प्रस्तुत किए। इस अवसर पर शिव गुरु कार्य समिति सरायकेला के अध्यक्ष व...