सिमडेगा, सितम्बर 20 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। जिले में रविवार को महालया के साथ दुर्गोत्सव शुरू हो जएगा। मौके पर आश्विन मास की सर्वपितृ अमावस्या मनाई जाएगी। वहीं सोमवार को कलश स्थापन के साथ शारदीय नवरात्र शुरू हो जाएगा। इधर महालया को लेकर बंगाली समुदाय के लोगों उत्‍साह देखा जा रहा है। क्‍या कहते हैं बंग समुदाय के लोग महालया के दिन देवी दुर्गा का आह्वान किया जाएगा। बंग समुदाय के लोग इसे उत्सव के रूप में मनाते हैं। बंगाली परिवार में सुबह में पूरे विधि-विधान से माता का आवाहन करेंगे। सुबह में स्‍नान कर पूजा पाठ एवं अनुष्‍ठान करेंगे। घरों में ब्राह्मण भोज के साथ पीतृ दपर्श कराया जाएगा। साथ ही घरों की साफ सफाई एवं मां दुर्गा से क्षमा याचना की जाएगी। सुधांशु गांगुली, सिमडेगा बंगाली समुदाय के लोग महालया का बेसब्री से इंतजार करते हैं। मां दुर्गा के प्...