अयोध्या, अक्टूबर 19 -- अयोध्या। 14 वर्षों के वनवास के बाद लंका विजय कर अयोध्या लौटे प्रभु श्री राम के आगमन की खुशी में आयोजित होने वाले दीपोत्सव की पूर्व संध्या पर राम मंदिर सहित सम्पूर्ण श्रीराम जन्मभूमि परिसर दिव्य प्रकाश की आभा से आलोकित हो उठा। राम मंदिर व राम दरबार सहित परकोटे के सभी मंदिरों, शेषावतार मंदिर व कुबेर टीला स्थित कुबेरेश्वर नाथ महादेव मंदिर में एक तरफ जहां देशी घी के दीपक जलाए गए। वहीं दूसरी ओर पूरे परकोटे की दीवारों व अपर प्लिंथ -लोअर प्लिंथ के अलावा कोर्ट यार्ड व सप्त मंडपम व कुबेर में मोम के दीपक जलाए गए। इसी तरह से जन्मभूमि पथ, क्रासिंग टू रंगमहल बैरियर मार्ग के अलावा चारों प्रवेश द्वारों के अतिरिक्त पंचवटी व अन्य स्थानों पर सरसों तेल के दीपक जलाए गए। करीब दस कुंतल फूलों से सुसज्जित की गयी आकर्षक रंगोली: इसके पहले रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.