बांका, मई 3 -- शंभूगंज (बांका), एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के झखरा पंचायत गांव में महारूद्र यज्ञ को ले ग्रामीणों द्वारा गुरुवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। शुक्रवार से विधिवत यज्ञ का शुभारंभ हो गया। इसके पूर्व ग्रामीणों द्वारा अजगैबीनाथ के उत्तरवाहिनी गंगा से गंगाजल लाकर शंभूगंज बाजार के सोमेश्वरनाथ महादेव मंदिर में रखा गया। कलशयात्रा के पहले महादेव मंदिर परिसर से विधि - विधान के साथ श्रद्धालुओं द्वारा कलश में जल भरा गया। सभी श्रद्धालु सिर पर कलश लेकर हर - हर महादेव , जय श्रीराम का जयकारा लगाते हुए यज्ञ स्थल की तरफ बढ़े। इसके आगे युवाओं और बच्चों की टोलियां डीजे और बैंड बाजा के धुन पर थिरकरते नजर जाए। शोभायात्रा में 551 महिला एवं कन्याओं ने भाग लिया। साथ ही बड़ी संख्या में ग्रामीण साथ-साथ चल रहे थे। वहीं बाल कलाकारों के शिव - पार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.