कटिहार, फरवरी 19 -- प्राणपुर, एक संवाददाता महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर दस दिवसीय श्री श्री 1008 त्रिकुंड हवन महारुद्र यज्ञ में एक नाम संकीर्तन से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में तब्दील हो गया है। यज्ञ स्थल में रासलीला कार्यक्रम में सैकड़ो श्रद्धालु लाभान्वित हो रहे हैं। आचार्य विष्णु शरण जी महाराज वृंदावन के द्वारा समुद्र मंथन कथा विस्तार पूर्वक सुनाया जा रहा है। जिसमें नौ ग्रहों में राहु केतू एवं देवताओं द्वारा अमृत पीने का विवरण आदि विस्तार पूर्वक श्रद्धालुओं द्वारा ध्यानपूर्वक सुनी जा रही है। इस मौके पर व्यापक रूप से मेला का आयोजन किया गया है। आयोजित दस दिवसीय कार्यक्रम को संपन्न कराने हेतु कमेटी के महासचिव अमित साह, अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन, उपाध्यक्ष अनिल चौधरी, स्थानीय मुखिया जुलम सिंह के अलावा दर्जनों रोशना यज्ञ समिति सदस्यों द्वारा...