पाकुड़, फरवरी 26 -- महेशपुर। प्रखंड मुख्यालय के हाटपाड़ा स्थित 1008 बूढ़ा बाबा महेश्वर नाथ शिव मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर आयोजित नौ दिवसीय महारुद्र यज्ञ के चौथे दिन बुधवार को सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी है। सभी श्रद्धालु यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर पुण्य के भागीदार बन रहे है। अज्ञाचार्य अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा प्रदेश प्रभारी पश्चिम बंगाल के पंडित दुलाल पांडेय के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण कर महारुद्र यज्ञ कराई जा रही है। चौथे दिन यजमान बीडीओ सिद्धार्थ शंकर यादव सह पत्नी, सीओ संजय कुमार सिन्हा सह पत्नी, नरोत्तम चौधरी सह पत्नी, बास्की तिवारी सह पत्नी, गोविंद झा सह पत्नी, गौतम सिंह सह पत्नी समेत ने यज्ञ में आहुति दे रहे थे। इस अवसर पर अयोध्या के पुरोहित राहुल पांडेय, आचार्य अनिल उपाध्याय, सुरेश पांडेय, कटिहार के राजा पां...