रांची, जुलाई 13 -- रांची। माहेश्वरी महिला समिति, रांची की ओर से सामूहिक महारुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। 15 जोड़ों के साथ पूजा प्रारंभ की गई। गंगा की मिट्टी से बनी पार्थिव शिवलिंग की पूजा की गई। शिव मंत्र और भजन से परिसर भक्तिमय हो गया। शिव शृंगार के साथ महाअभिषेक हुआ। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार मारू, सभा अध्यक्ष किशन साबू, महिला समिति अध्यक्ष भारती चितलांगिया, निवर्तमान अध्यक्ष विजयश्री साबू, सदस्य अनीता साबू, खुशबू साबू, रेखा माहेश्वरी, पूनम राठी समेत कई महिलाओं ने भाग लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...