गिरडीह, जनवरी 16 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय बाजार स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में गुरुवार देर शाम महाराष्ट्र से 12 ज्योतिर्लिंग की यात्रा के उद्देश्य से निकले दो यात्रियों का ग्रामीणों द्वारा स्वागत किया गया। जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र के संजय गिरि महाराज अपने एक सहयोगी के साथ 11 नंवबर को 12 ज्योतिर्लिंग की यात्रा के लिए साइकिल से निकले हैं। यात्रा के क्रम में दोनों यात्री गुरुवार को गांडेय पहुंचे। यात्रियों के गांडेय पहुंचने पर स्थानीय युवकों के द्वारा उनका स्वागत किया गया। दोनों धर्मयात्री रात को गांडेय में ही विश्राम करेंगे। पुनः शुक्रवार को वह अपनी यात्रा पर निकलेंगे। बता दें कि दोनों धर्म यात्रियों ने 11 ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर चुके है। उन्हें सिर्फ केदारनाथ का दर्शन करना शेष रह गया है ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...