पीलीभीत, दिसम्बर 6 -- पीलीभीत। केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद के प्रयास से पीलीभीत को एक और ट्रेन मिल गई है। नांदेड़ महाराष्ट्र से टनकपुर के बीच साप्ताहिक ट्रेन का संचालन किया जाएगा। इसकी जानकारी केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने सोशल मीडिया पर टैग करते हुए सार्वजनिक की है। पीलीभीत होकर टनकपुर से नांदेड़ महाराष्ट्र को जाने वाली साप्ताहिक ट्रेन मिलने से पीलीभीत की कनेक्टिविटी बेहतर हो जाएगी। ट्रेन संख्या 17610/17609 को पुरना से बसमत, हिंगोली, वासिम, अंकोला, मलकपुर, खंडवा, इटारसी, रानी कमलापति, बीना, ललितपुर, झांसी, ग्वालियर, धौलपुर, आगरा कैंट, मथुरा, कासगंज, बदायूं बरेली, इज्जतनगर, पीलीभीत टनकपुर के लिए हरी झंड़ी मिली है। इससे पीलीभीत के लोग आगरा-मथुरा के बाद मध्य प्रदेश और सीधे महाराष्ट्र के नांदेड़ से जुड़ने जा रहे हैं। तख्त सचखंड ...