जहानाबाद, मई 12 -- जहानाबाद के अलावा नालंदा, पटना, नवादा के थानों में दर्ज हैं नौ संगीन केस पुलिस बल पर फायरिंग मामले में कोल्हापुर से की गई गिरफ्तारी फ़ॉलोअप जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। सूबे के जहानाबाद, नालंदा, पटना और नवादा जिला का एक कुख्यात वांछित मंटू उर्फ नन्हक का आपराधिक इतिहास रहा है। अंतरजिला गिरोह के इस कुख्यात के खिलाफ राज्य के विभिन्न थानों में 09 केस दर्ज हैं। डकैती, लूट,आर्म्स एक्ट एवं जानलेवा हमला के मामले में पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। उसे महाराष्ट्र के कोल्हापुर से गिरफ्तार किया गया। जहानाबाद जिला के ओकरी थाना में दर्ज पुलिस बल पर फायरिंग के मामले में उसकी गिरफ्तारी की गई है। एसपी अरविंद प्रताप सिंह के हवाले से सोमवार को यह जानकारी दी गई। पुलिस के अनुसार 27 दिसंबर 2024 को ओकरी थाने में कांड संख्या 625/24 के तहत मामला दर्ज हु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.