चंदौली, नवम्बर 24 -- नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। चकरघट्टा थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव निवासी 22 वर्षीय अन्नू यादव पुत्र जगदीश यादव की बीते रविवार को महाराष्ट्र के खंडाला के समीप हुए दुर्घटना में मौत हो गई। अन्नू यादव ट्रक चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहरात मच गया। क्षेत्र के गढ़वा गांव निवासी 22 वर्षीय अन्नू यादव पुत्र जगदीश यादव महाराष्ट्र में ट्रक चलता था। दो दिनों पूर्व पत्नी से मोबाइल पर हुई बातचीत में जल्द ही घर आने के लिए कहा था। वही रविवार को ट्रक लेकर पूणे जाने के क्रम में खंडाला के आसपास दुर्घटना का शिकार हो गया। जिसमें उसकी मौत हो गई। इसकी जानकारी होने पर मृतक की मां कृष्णावती, पत्नी सरोज, पुत्री अर्पिता का रोरोकर बुरा हाल रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.