देवरिया, अक्टूबर 23 -- सलेमपुर(देवरिया) हिन्दुस्तान टीम। महाराष्ट्र में मजदूरी करने गए युवक की संदिग्ध परिस्थित में मौत हो गई। गुरुवार की सुबह शव घर पहुंचते ही चीत्कार मच गया। लोग हत्या का आरोप लगाते हुए सलेमपुर-मैरवा मार्ग जाम कर दिया। लगभग आधे घंटे तक मुख्य मार्ग जाम रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर उन्हें शांत कराया। मझौलीराज उपनगर के वार्ड नंबर 13 निवसी नौशाद (35) पुत्र वकील अहमद एक माह पूर्व अपने दो साथी कमलेश व सेठी के साथ महाराष्ट्र के सिंधु दुर्ग में एक निजी कंपनी में मजदूरी करने के लिए गए थे। 21 अक्टूबर को संदिग्ध परिस्थिति में नौशाद की महाराष्ट्र में मौत हो गई। मौत की सूचना घर पहुंचते ही चीत्कार मच गया। गुरुवार की सुबह शव महाराष्ट्र से घर पहुंचा। शव घर पहुंचते ही चीत्कार मच गया। परिजनों को रोता देख वहां मौजूद अन्य लोगों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.