गोपालगंज, फरवरी 1 -- कुचायकोट। एक संवाददाता महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले स्थित एक शुगर मिल में कार्यरत गोपालगंज जिले के एक मजदूर की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान कुचायकोट थाना क्षेत्र के बघउच बाजार निवासी आजाद गद्दी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार 28 जनवरी को शुगर मिल में काम करने के दौरान आजाद गद्दी ऊंचाई से गिर पड़े, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद उन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। रविवार को जब आजाद गद्दी का शव उनके पैतृक गांव बघउच बाजार पहुंचा, तो परिजनों में कोहराम मच गया। घर में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। मृतक अपने परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे। उनके दो बेटे और दो बेटियां हैं, जिनमें से दो बेटियों और बड़े बेटे की शादी हो चुकी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.