रांची, जनवरी 16 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। भाजपा प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार को महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव में भाजपा की जीत का जश्न मनाया गया। जीत की खुशी में ढोल बाजों की थाप पर पटाखे छोड़ कर और मिठाइयां बांट कर खुशियां मनाई गईं। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश और रांची महानगर के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। मीडिया से बात करते हुए प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद आदित्य साहू ने महाराष्ट्र की जनता को और पार्टी के कार्यकर्ताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। साहू ने कहा कि यह जीत ऐतिहासिक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में विकसित भारत का रथ लगातार दौड़ रहा। विकसित भारत के लिए गांव और शहर दोनों को सजाने-संवारने की जरूरत है। आज देश प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि यह एतिहासिक जीत प्रधानमंत्री नरेंद्...