सीवान, फरवरी 5 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। उत्पाद विभाग की टीम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सुता फैक्ट्री मोड़ के समीप महाराष्ट्र नंबर की पार्सल वाहन से भारी मात्रा में नशीला कोडीन युक्त कफ सिरप मंगलवार की देर शाम बरामद कर ली। वाहन से बरामद 600 लीटर कोडीन फास्फेट सिरप की बाजार मूल्य करीब 30 लाख रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तार किए गए दो शराब तस्करों के अनुसार, गोरखपुर से लेकर पटना के बाजार में बेंचने ले जा रहे थे। बहरहाल, बताया जा रहा कि उत्पाद विभाग की टीम को महाराष्ट्र नंबर की पार्सल वाहन से भारी मात्रा में नशीले कोडीन युक्त कफ सिरप की तस्करी की सूचना मिली थी। इस सूचना पर हरकत में आए विभाग ने सुता फैक्ट्री मोड़ के समीप छापेमारी की। इस क्रम में टीम को देख तस्कर वाहन खड़ी कर दिए साथ ही दोनों उतर कर भागने लगे। हालांकि, उत्पाद विभाग की टीम दो...