प्रयागराज, फरवरी 8 -- राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता व महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री रहे अजित पवार की अस्थियां रविवार दोपहर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संगम में प्रवाहित की गईं। अजित पवार के छोटे बेटे जय पवार ने अस्थियों को संगम में प्रवाहित किया। इस दौरान जय की पत्नी, बुआ व परिवार के कई सदस्य मौजूद रहे। महाराष्ट्र के बारामती से चार्टर्ड प्लेन से परिवार के सदस्यों और करीबियों के साथ प्रयागराज एयरपोर्ट आए। अस्थि कलश के साथ विमान में नौ लोग सवार थे। जय एयरपोर्ट से नंगे पांव पहले कार से संगम क्षेत्र के वीआईपी घाट पहुंचे। वीआईपी घाट से बोट पर सवार होकर संगम पहुंचे और अस्थियां प्रवाहित कीं। अस्थियां प्रवाहित करने के पहले संगम में बने प्लेटफॉर्म पर सभी ने अजित पवार के चित्र पर माल्यार्पण किया। बीते 18 जनवरी को विमान दुर्घटना में अजित पवार की म...