प्रयागराज, फरवरी 2 -- प्रयागराज, संवाददाता। उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (एनसीजेडसीसी) की ओर से परेड ग्राउंड स्थित संस्कार भारती के शिविर में चल रहे चलो मन गंगा यमुना तीर के अंतर्गत सोमवार का आकर्षण महाराष्ट्र के वाद्ययंत्र बैंड की प्रस्तुति रही। बैंड के विशाल गेंदले व उनके साथियों ने राग हंसध्वनि व राग यमन की शास्त्रीय जुगलबंदी के साथ 'ऊं जय जगदीश हरे', 'श्रीराम चंद्र कृपालु भजमन', 'रघुपति राघव राजाराम' व 'अच्युतम् केशवम्' जैसे भजनों की प्रस्तुति सुनकर श्रोता सराबोर हो उठे। मीना खन्ना व टीम ने लोकनृत्यों की शृंखला प्रस्तुत की, जिसमें कलाकारों ने हरि भरी धरती मा लहर लेहरवा मोरा पर कजरी, बारे भाग्य से आए श्रीरारम व प्रयाग में उतारे ढेड़िया गीत पर ढेड़िया नृत्य परम प्रेममय राधिका कृष्ण परम उल्लास पर रासलीला और महिषासुर वध पर आधारित ...